इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ के एक वरिष्ठ टीकाकार आमूस हारेईल ने अपने लेख में इस्राईल के जानकार सैन्य सूत्रों के हवाले से लिखा कि इस्राईल की ड्रोन ताक़त से इस्राईल बुरी तरह चिंतित व परेशान है।
इस्राईल के सैन्य हल्क़ों के निकट इस इस्राईली टीकाकार ने अपने लेख में लिखा कि ड्रोन विमान का प्रयोग और उसकी उपयोगिता बहुत आसान है लेकिन बहुत जल्दी ही दुश्मन के लिए समस्या खड़ी कर सकता है, इसकी क़ीमत भी कम है और यही वजह है कि ईरान ने कम ख़र्चे वाली हवाई सैन्य ताक़त का चयन किया। इसके विपरीत इस्राईल, ईरान की इस ताक़त से बुरी तरह चिंतित है, विशेषकर यह कि अब यह तकनीक ईरान के बहुत से घटकों के हाथ पहुंच चुकी है।
इस्राईली टीकाकार ने अपने लेख में लिखा कि इस्राईल के सैन्य और सुरक्षा अधिकारी, ईरान की बढ़ती ड्रोन ताक़त से बुरी तरह भयभीत हैं और ईरान न केवल इस तकनीक का मालिक है बल्कि उसने ग़ज़्ज़ा और लेबनान में अपने घटकों को भी यह तकनीक दे दी है।
इस्राईल के सैन्य सूत्र का कहना है कि ईरानियों ने ड्रोन विमानों के निर्माण और उसके उत्पादन की तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी कर ली है और तेहरान ने एसे ड्रोन विमान भी बना लिए हैं जो रडार को चकमा दे सकते हैं जबकि उचित मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी ले जा सकते हैं और उचित ऊंचाई पर उड़ान भी भर सकते हैं।
इस्राईल के इस समाचार पत्र का कहना है कि ईरान विभिन्न प्रकार के ड्रोन विमान बनाने और उनको विकसित करने में पूरी तरह कामयाब रहा है और लंबी दूरी से लेकर कम दूरी तथा हर प्रकार के विस्फोटक पदार्थों को ले जाने की क्षमता रखने वाले ड्रोन विमान बनाने की शक्ति रखता है।
इस्राईली टीकाकारों की समीक्षा से यह पता लगाया जा सकता हिै कि ईरान के ड्रोन विमान, बैलेस्टिक मीज़ाइलों का बेहतरीन विकल्प हैं।